Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपनी बेटे की पहली झलक

19 अक्टूबर को परिणीति ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और अब कपल ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की है। प्रशंसक इस परिवारिक तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

19 Nov 2025

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपनी बेटे की पहली झलक

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा हाल ही में माता-पिता बने हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और अब कपल ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की है। प्रशंसक इस परिवारिक तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में परिणीति और राघव अपने बेटे को बेहद प्यार से थामे नजर आ रहे हैं। दोनों ने पोस्ट के साथ लिखा," जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम... तत्र एव नीर।" इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम भी उजागर किया, 'नीर'। अभिनेत्री ने बताया कि नीर नाम का अर्थ है, शुद्ध, दिव्य और अनंत। उन्होंने लिखा कि उनके जीवन की इस नई 'अनंत बूंद' ने उनके दिलों को गहरी शांति और खुशी दी है।

दो साल बाद घर में गूंजी किलकारियां

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद दोनों ने माता-पिता बनने का सुख पाया है। अगस्त में परिणीति ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और कुछ ही महीनों बाद अक्टूबर में नन्हे बेटे नीर का जन्म हुआ। कपल और उनके परिवारों में छोटे मेहमान के आने के बाद खुशी का माहौल है। वहीं, फैंस भी सोशल मीडिया पर बड़े उत्साह के साथ बधाइयां दे रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परिणीति चोपड़ा ने दिखाई अपनी बेटे की पहली झलक
19 अक्टूबर को परिणीति ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और अब कपल ने अपने नन्हे बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की है। प्रशंसक इस परिवारिक तस्वीर पर खूब प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News